पाली में पड़ोसी से परेशान नाबालिग का स्कूल छूटा:पिता का आरोप- बेटी पर दोस्ती का दबाव बनाता है आरोपी, मना किया तो फोटो वायरल किए

पाली में एक 17 साल की लड़की अपने पड़ोसी द्वारा परेशान करने के चलते स्कूल तक नहीं जा पा रही है। आरोपी उस पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। मना करने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। परेशान पीड़िता अपने पिता के साथ एसपी से मिली और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने जोजावर चौकी में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दी लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। मामला पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र निवासी एक पिता अपनी बेटी को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा। यहां अपनी पीड़ा बताते हुए उसने कहा कि उसके पड़ोस में रहने वाले लड़का उसकी 17 साल की बेटी पर बुरी नजर रखता है। घर से बाहर जाती है तो पीछा करता है और दोस्ती करने का दबाव बनाता है। युवक से परेशान होकर बेटी ने जब यह बात घर पर बताई तो उन्होंने 26 सितम्बर को जोजावर चौकी में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दी लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई प्रभावी एक्शन नहीं लिया और न ही मामला दर्ज किया। इससे आरोपी के हौंसले बूंलद हो गए। सोशल मीडिया पर अपलोड किए फोटो
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी के फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए और उसे बदना करने का काम किया। लेकिन उसके बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं। ऐसे में परेशान होकर उन्हें पाली आना पड़ा। एसपी ने मामले में पीड़ित परिवार को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *