कोटपूतली में माटी कला प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ:श्रीयादे बोर्ड ने दो विधानसभा के चयनित कामगारों को दिया 10 दिवसीय प्रशिक्षण, मशीन मिलेगी

कोटपूतली में श्रीयादे माटी कला बोर्ड द्वारा कोटपूतली और बहरोड़ विधानसभा क्षेत्रों से लॉटरी में चयनित माटी कला से जुड़े कामगारों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। डाबला रोड स्थित श्री खाटू श्याम जी मटका भंडार में दक्ष छात्रावास के अध्यक्ष बस्तीराम प्रजापत मोरदा ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर के दौरान कामगारों ने विभिन्न प्रकार के चाक पर मिट्टी के आइटम बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। शिविर प्रभारी राजेश प्रजापति पूतली ने बताया कि इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण में दौसा के ट्रेनर शेरसिंह प्रजापत और स्थानीय ट्रेनर द्वारा माटी के अनेक प्रकार के डिजाइनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। निशुल्क मशीन मिलेगी
लाल बहादुर शास्त्री शिक्षा समिति हनुमानगढ़ के कार्यक्रम आयोजक भानसिंह राठौड़ ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद चयनित कामगारों को श्रीयादे माटी कला बोर्ड द्वारा निःशुल्क बिजली के चाक और मिट्टी गूंथने की मशीन (पगमिल मशीन) उपलब्ध करवाई जाएगी। ये रहे मौजूद
इस अवसर पर धर्मपाल प्रजापत, गुलाबचंद प्रजापत, रामशरण ठेकेदार, गोकुलचंद प्रजापत, लालचंद कुम्हार, श्योराम प्रजापत, रामकरण मोरदा, राधाकृष्ण वर्मा, दयाराम प्रजापत, चिरंजीवी प्रजापत सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *