जयपुर में शादी का वादा कर युवती से रेप:मिलने के बहाने बुलाकर जबरदस्ती की वारदात; धोखे का एहसास होने पर FIR

जयपुर में युवक ने शादी का वादा करके युवती से रेप किया। शादी करने के धोखे में रखकर आरोपी उसका देहशोषण करता रहा। झोटवाड़ा थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (झोटवाड़ा) राजेन्द्र सिंह कर रहे है। SHO राजेन्द्र सिंह ने बताया- झोटवाड़ा इलाके की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत कर आरोपी ने उससे दोस्ती कर मिलना-जुलना शुरू कर दिया। मिलने के बहाने अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर रेप किया। शादी का झांसा देकर आरोपी बॉयफ्रेंड लगातार उसका देहशोषण करने लगा। काफी समय से शादी के धोखे में लेकर उसके साथ देहशोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी बॉयफ्रेंड ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित युवती ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *