फाजिल्का विधायक ने रखा नई मंडी की नींव का पत्थर:1.66 करोड़ रुपए होंगे खर्च, बोले- 2 महीने में काम हो जाएगा पूरा

फाजिल्का में 1 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से नई सब्जी मंडी बनाई जा रही है। जिसकी नींव का पत्थर फाजिल्का से विधायक नरेंद्रपाल सवना ने रखा है। विधायक का कहना है कि इस मंडी में स्टील शेड डाला जाएगा। 75 फुट इसकी चौड़ाई होगी और 200 फुट लंबी यह नई सब्जी मंडी होगी। जिसका न सिर्फ आढ़तियों को बल्कि किसानों को भी लाभ होगा । विधायक नरिंदरपाल सवना ने बताया कि फाजिल्का की सब्जी मंडी में आढ़तियों और मंडी में आने वाले किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था । करीब 6 महीनों से आढ़तियों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी कि उनके बैठने के लिए नई मंडी बनाकर दी जाए। जिसपर प्रपोजल सरकार को भेजा गया तो सरकार ने इसके लिए करोड़ों का फंड जारी किया है। 2 महीने में काम पूरा हो जाएगा- विधायक उन्होंने कहा कि अब लगभग 1 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से 75 फुट चौड़ा और 200 फुट लंबा स्टील का शेड डाल कर नई सब्जी मंडी बनाई जाएगी। जिसका नींव पत्थर रख दिया गया है। 2 महीने में काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद इसे नई मंडी की शुरुआत होगी, जिससे न सिर्फ सब्जी मंडी में काम करने वाले आरती भाइयों को बल्कि विभिन्न गांव से दूर-दूर से सब्जी लेकर पहुंचने वाले किसानों को भी इसका लाभ होगा ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *