अबोहर के थाने में श्री सुखमनी साहिब का पाठ:इलाके में सुख-शांति के लिए की अरदास, लगाया गया लंगर

अबोहर के थाना नंबर 2 में नववर्ष के उपलक्ष्य में आज श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया इस दौरान डीएसपी ग्रामीण तथा थाना प्रभारी तथा समस्त थाने के पुलिस कर्मचारी व स्टाफ मौजूद था। थाना प्रभारी प्रमिला सिद्धू ने बताया कि नववर्ष के उपलक्ष्य में इलाके की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए आज यह श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। इस दौरान सरबत दे भले की अरदास की गई। इसके बाद थाने के बाहर अटूट लंगर का आयोजन किया गया जहां पर सैकड़ों ने प्रसादा ग्रहण किया। थाना प्रभारी ने कहा कि नववर्ष पर उनका पूरा प्रयास रहेगा कि शहर को क्राइम मुक्त बनाया जाए और लोगों को बेहतर कानून व्यवस्था दी जाए। इसके लिए सर्दी के दिनों में भी पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि असामाजिक तत्व सर्दी एवं धुंध का फायदा ना उठा सकें। असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए नाके लगाए जाएंगे। उन्होंने शहर की जनता से भी अपील की है कि वह पुलिस प्रशासन को अपना पूरा सहयोग दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *