मोगा में पकड़े गए तरनतारन के 2 नशा तस्कर:सड़क पर खडे़ होकर कर रहे थे ग्राहक का इंतजार, अफीम और बाइक जब्त

पंजाब में मोगा पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत आज सीआईए टीम तरनतारन के रहने वाले दो नशा तस्करों को एक बाइक और एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के ऊपर थाना सिटी में एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी डी लवदीप सिंह गिल ने बताया कि मोगा के एसएसपी अजय गांधी के निर्देशों तहत नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि कच्चा दोसांझ रोड स्थित दो व्यक्ति बाइक के साथ खड़े हैं और ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने अफीम से भरा लिफाफा फेंक दिया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों का मौके पर ही काबू कर लिया। बाइक और अफीम को भी कब्जे में ले लिया गया। दोनों की पहचान देशदीप और हरमनदीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों ही जिला तरनतारन के गांव खंडूर साहिब के रहने वाले हैं। दोनों की उम्र 21 साल के करीब है। दोनों के खिलाफ थाना सिटी मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोर्ट से रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *