एक फैक्ट्री में रविवार को आग लगने पर काम कर रहे लोगों ने शोर कर दिया, जिससे पहली और दूसरी मंजिल पर बैठे मजदूर और लोग बाहर निकल गए। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। इस दौरान किसी को भी कोई चोट नहीं लगी। जयपुर के मालपुरा गेट थाना इलाके में शॉर्ट सर्किट से स्पीकर पेपर बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई थी। आग बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से पहली और दूसरी मंजिल तक भी फैल गई थी। सूचना पर 6 दमकलें मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग को कंट्रोल किया। इलेक्ट्रिक बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हाेने से आग तीन मंजिल तक पहुंच गई
फैक्ट्री मालिक आबिद अली ने बताया कि चमन कॉलोनी कागजी का मोहल्ले में उनकी फैक्ट्री में फॉम (स्पीकर पेपर) बनाने का काम होता है। सुबह इलेक्ट्रिक बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग तीन मंजिल तक पहुंच गई। मौके पर रखे हुए स्पीकर पेपर जल कर राख हो गए। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और आग को कंट्रोल किया। करीब दो घंटे में आग कंट्रोल हुई, लेकिन फैक्ट्री में रखा सामान और अन्य उपकरण जल कर राख हो गए। पुलिस और दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग को कंट्रोल किया।


