शाहपुर परिषद उपाध्यक्ष के पति पर चाकू से हमला:छेड़खानी का विरोध करने के बाद हुआ विवाद; दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

बैतूल के शाहपुर में नगर परिषद उपाध्यक्ष पम्मी राठौर के पति दिनेश राठौर पर चाकू से हमला हो गया। यह घटना शनिवार देर रात हुई जब दिनेश अपनी बेटी से छेड़खानी के आरोप में एक युवक के घर गए थे। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई जिसमें दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। गरबा कार्यक्रम के बाद बढ़ा विवाद पतौवापुरा क्षेत्र में गरबा कार्यक्रम के बाद एक युवक ने नगर परिषद उपाध्यक्ष के परिजन महिला से छेड़खानी की। महिला के भाई ने इसका विरोध किया, जिससे कहासुनी और हाथापाई हो गई। इस विवाद के बाद उपाध्यक्ष और उनके पति आरोपी युवक के घर पहुंचे। चाकू से हमला और गंभीर घायल विवाद बढ़ने पर एक युवक ने दिनेश राठौर पर चाकू से हमला कर दिया। उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया। दिनेश को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, फिर बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में परिजन उन्हें पाढर अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है। दिनेश राठौर के सिर में 18 टांके आए है। दोनों पक्षों पर केस टीआई मुकेश ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट और चोट पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। नपा उपाध्यक्ष के पति की ओर से संदीप गुप्ता और अन्य के खिलाफ मारपीट की शिकायत की गई है। वहीं, संदीप गुप्ता ने भी नपा उपाध्यक्ष पति पर घर में घुसकर गाली-गलौच और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *