लुधियाना सरस मेले में कल गुरदास मान ने बिखेरा रंग:आज कुलविंदर बिल्ला मचाएंगे धमाल

लुधियाना के पी.ए.यू. ग्राउंड में चल रहे सरस मेला 2025 में कल की शाम पंजाबी सुरों के सम्राट गुरदास मान के नाम रही। मान के गीतों पर दर्शक देर रात तक थिरकते रहे और पूरे मैदान में “फुल हाउस” का नज़ारा देखने को मिला। मेले की पहली सितारों भरी शाम में कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सोंद और हर्दीप सिंह मुंडियां समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर गुरदास मान और मंत्री तरुनप्रीत सिंह सोंद ने नेत्रहीन बच्चियों पलक और भावना का विशेष गीत भी रिलीज़ किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। आज रात को संगीत का रंग और गहराने वाला है लोकप्रिय पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला। उनके सुपरहिट गीतों पर लुधियाना एक बार फिर झूमने को तैयार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *