दिलजीत दोसांझ के शो में चोरों की मौज:नए साल के जश्न पर 17 लोगों ने फोन चोरी,थाना में पहुंच लिखवा रहे शिकायतें

पंजाब के लुधियाना में बीती रात पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ द्वारा पीएयू के फुटबाल स्टेडियम में दिल लुमिनाटी टूर संपन्न हुआ। लोगों ने नए साल का जश्न जमकर मनाया। दिलजीत दोसांझ के इस शो में चोरों की भी खूब मौज लगी रही। धीरे-धीरे लोग थाना पीएयू में जाकर मोबाइल व पर्स आदि की शिकायतें लिखवाने पहुंच रहे है। कड़ी सिक्योरिटी के बावजूद लोगों के मोबाइल हुए चोरी कड़ी सिक्योरिटी होने के बावजूद लोगों की जेब से मोबाइल फोन चोरी हो गए। अभी तक करीब 17 मोबाइल फोन की आधिकारिक रूप से पुष्टी हुई है। करीब 17 मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायतें थाना पीएयू में आ चुकी है। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि करीब 15 से 20 लोग ऐसे है जिन्होंने चोरी अभी थाना में शिकायत नहीं लिखवाई। चोरी की घटनाओं के कारण लोग काफी परेशान भी हे। बोले पीएयू SHO राजिंद्र… थाना पीएयू के एसएचओ राजिंद्र सिंह ने कहा कि अभी तक 15 से 17 लोगों की मोबाइल चोरी की शिकायत थाना में आ चुकी है। पुलिस चोरी हुए फोन को ट्रेस करने में जुटी है। लोगों से भी पुलिस का अनुरोध है कि जब भी कभी भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाए तो अपने मोबाइल और पर्स का विशेष तौर पर ध्यान रखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *