उस्ताद शुजात हुसैन-खां की सितार से सजेगी ‘अनहद’ की शाम:11 अक्टूबर को होगा कार्यक्रम, हर महीने के सेकेंड शनिवार को आयोजन, एंट्री फ्री

जयपुर में 11 अक्टूबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में शाम 7 बजे म्यूजिक इन द पार्क की अनहद श्रृंखला का दूसरा कार्यक्रम होगा। इस बार मशहूर सितार वादक उस्ताद शुजात हुसैन खां अपनी कला पेश करेंगे। उनके साथ तबले पर उस्ताद जुहेद अहमद खां और शरीफ मुस्तफा, और ढोलक पर प्रतीक कुमार संगत करेंगे। आयोजक अनु चंडोक और हिमानी खींची ने बताया कि यह शास्त्रीय संगीत का अनोखा कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा – इस विशेष प्रस्तुति की खासियत यह होगी कि उस्ताद शुजात के सितार को इस बार दो तबला वादकों और एक ढोलक वादक की अनूठी संगत का साथ मिलेगा। अनहद म्यूजिक इन द पार्क की मासिक श्रृंखला अनहद’ स्पिक मैके और पर्यटन विभाग की संयुक्त पहल म्यूजिक इन द पार्क की मासिक श्रृंखला है। इसका उद्देश्य शास्त्रीय संगीत की परंपराओं और उनकी विविधताओं को व्यापक स्तर पर श्रोताओं तक पहुंचाना है। पहली प्रस्तुति में पद्मभूषण बेग़म परवीन सुल्ताना ने सबको मंत्रमुग्ध किया था। अब उस्ताद शुजात की सितार की तानें श्रोताओं को जादुई अनुभव देंगी। आयोजकों ने बताया कि अनहद श्रृंखला हर महीने के दूसरे शनिवार को आयोजित की जाएगी और इसमें प्रवेश निशुल्क रहेगा। उस्ताद शुजात हुसैन खां की तानों में रचनात्मकता इमदादखानी घराने के प्रतिनिधि उस्ताद शुजात हुसैन खां भारतीय शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। उनकी प्रस्तुतियों में आलाप, गत और तानों की गहराई के साथ सहज रचनात्मकता की झलक मिलती है। उन्होंने भारत ही नहीं, यूरोप और अमेरिका में भी भारतीय सितार को नई पहचान दिलाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *