सोन नदी पुल से 70 वर्षीय महिला ने लगाई छलांग:हाथ-पैर टूटे; पति ने कहा- बहू से खाना बनाने को लेकर हुई थी मामूली कहासुनी

सीधी जिले के नवीन जोगदह सोनपुल से 70 वर्षीय महिला छोटी साकेत ने सोन नदी में छलांग लगा दी। घटना लगभग रविवार सुबह 11 बजे की है। स्थानीय ग्रामीणों ने महिला को छलांग लगाते देखा और तुरंत अमिलिया थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश बैस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू में अंतरैला निवासी रामनरेश केवट का विशेष योगदान रहा। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में उतरकर महिला को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से महिला की जान बच गई। 25 किलोमीटर पैदल चलकर पुल तक पहुंची थी महिला बल्हया गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से करीब 25 किलोमीटर पैदल चलकर पुल तक पहुंची थी। छलांग लगाने के कारण महिला का हाथ और पैर टूट गया है। उन्हें तुरंत अमिलिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। महिला के पति धनपति साकेत ने बताया कि घर में कोई बड़ा विवाद नहीं था। केवल बहू से खाना बनाने को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। परिजनों ने सोचा कि महिला आसपास ही कहीं होंगी, लेकिन बाद में सूचना मिली कि उन्होंने नदी में छलांग लगा दी है। अभी बयान देने की हालत में नहीं है महिला थाना प्रभारी राकेश बैस ने कहा कि, “सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों के सहयोग से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। महिला मानसिक आघात में होने के कारण अभी कुछ बोल नहीं पा रही है। जांच जारी है। कारणों का पता जल्द लगाया जाएगा।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *