नेपानगर में गौंड समाज महासभा ने रविवार को वीरांगना रानी दुर्गावती मंडावी की 502वीं जयंती पर एक रैली निकाली। रैली में समाज के 2 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। यह रैली नगर, ब्लॉक और ग्राम स्तर के अध्यक्षों व पदाधिकारियों सहित गौंड समुदाय के लोगों द्वारा बड़े उत्साह के साथ निकाली गई। रविवार दोपहर रैली वार्ड नंबर 22 बीड़ सीता नहानी से शुरू होकर मुख्य चौराहा स्मारक स्थल तक पहुंची। उसके बाद ग्राम निम्ना, बोरसल और चांदनी से होते हुए नेपानगर के डॉ. अंबेडकर चौराहा, शिवाजी चौराहा, गांधी चौराहा और महाराणा प्रताप चौराहा से गुजरते हुए तहसील रोड स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती मंडावी के स्मारक स्थल पर समाप्त हुई। हर साल की यही परंपरा समाज अध्यक्ष अर्जुन सिंह पंद्राम ने बताया कि स्मारक स्थल पर पूजा के बाद एक सभा का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि यह रैली हर साल समाज की ओर से निकाली जाती है। इस बार भी समाज की महिलाएं, युवतियां, पुरुष और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।


