नागौर में महावीर इंटरनेशनल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम:विजय नित्यानंद महाराज बोले- एक-दूसरे का सहयोग करने की सभ्यता का केंद्र है महावीर इंटरनेशनल

नागौर में सैनिक बस्ती स्थित महावीर इंटरनेशनल रोग निदान केंद्र में नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। जैन संत पद्मश्री विजय नित्यानंद महाराज के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमडीएच प्रतिनिधि सुरेश राठी थे। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष गौतम कोठारी ने की। विशिष्ट अतिथि प्रशिक्षु IPS जतिन जैन, पद्मश्री हिम्मताराम भांबू, सीएमएचओ डॉ. जुगल किशोर सैनी थे। नवनियुक्त अध्यक्ष विमलचंद नाहटा ने बताया कि सोमवार से नागौर के महावीर इंटरनेशनल रोग निदान केंद्र में 2 डॉक्टर्स सेवाएं देंगे। कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल की नागौर इकाई के नए अध्यक्ष विमलचंद नाहटा व गवर्निंग काउंसिल के अनिल बांठिया समेत सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। संस्था के भामाशाहों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल ने देश-विदेश में सेवा और मानवता के क्षेत्र में अभूतपूर्व आयाम स्थापित किए हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश राठी ने स्थानीय रोग निदान केंद्र में सीबीसी (कंप्लीट ब्लड कल्चर) मशीन भेंट करने की घोषणा की। नरेंद्र कुमार संखलेचा, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार ललवानी, बालचंद भंडारी, महेंद्र परिहार ने नागौर रोग निदान केंद्र में आर्थिक सहयोग की घोषणा की। पूर्व अध्यक्ष गौतम कोठारी ने नए अध्यक्ष विमलचंद नाहटा को कार्यभार सौंपा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *