वर्तमान जिला अध्यक्ष के लिए फीडबैक आया तो रिपीट करेंगे:एआईसीसी पर्यवेक्षक बोले- बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं की राय लेंगे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया

अलवर में कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष पद को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभियान में एआईसीसी पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) बूथ स्तर तक जाकर आम कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता से राय लेकर जिला अध्यक्ष का नाम आलाकमान को भेजेंगे। इसके बाद अलवर कांग्रेस को नया जिला अध्यक्ष मिल पाएगा। इस अभियान के एआईसीसी ऑब्जर्वर सलीम अहमद अलवर पहुंचे। रास्ते में दावेदारों ने समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया। सलीम अहमद ने कहा कि पार्टी इस बार वरिष्ठता या युवावर्ग नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की राय के अनुसार निर्णय लेगी। हर कार्यकर्ता की राय पर भेजेंगे जिला अध्यक्ष का नाम
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलीम अहमद ने कहा कि संगठन सर्जन अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की राय के आधार पर जिला अध्यक्ष का नाम भेजा जाएगा। अगर वर्तमान जिला अध्यक्ष को दोबारा नियुक्त करने के लिए फीडबैक मिलता है तो उन्हें रिपीट भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किसी भी दावेदार को साथ नहीं ले जाया जाएगा। ऑब्जर्वर उसी ब्लॉक में जाएंगे, जिसकी सूची वर्तमान जिला अध्यक्ष द्वारा दी गई है, ताकि किसी तरह का पक्षपात न हो। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, भरतपुर सांसद संजना जाटव, राजगढ़ विधायक मांगे लाल मीणा, पूर्व विधायक इंद्रराज गुर्जर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *