सॉफ्ट बॉल लिग मैच में रायपुर टीम रही विजेता:दुर्ग की टीम ने सरगुजा को हराया, रायगढ़ में 5 संभाग के 640 खिलाड़ी अजमा रहे भाग्य

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। जहां पहले दिन सॉफ्ट बॉल बालक 19 वर्ष के लिग मैच में बस्तर बनाम रायपुर में रायपुर की टीम विजेता रही। वहीं दुर्ग और सरगुजा के बीच हुए मैच में दुर्ग की टीम ने बाजी मार ली। वहीं बिलासपुर और बस्तर का मैच ड्रॉ रहा। इसके अलावा रायपुर और सरगुजा के बीच हुए मैच में रायपुर की टीम ने जीत दर्ज किया। दुर्ग और बस्तर में दुर्ग की टीम विजेता रही। बिलासपुर और सरगुजा में बिलासपुर टीम विजेता रहा। सरगुजा और बस्तर में बस्तर की टीम विजेता बनी। इसके बाद बिलासपुर और रायपुर के बीच मैच हुआ। जिसमें रायपुर की टीम विजेता रही। सॉफ्ट बॉल बालिका 14 वर्ष के लिग मैच में बिलासपुर और सरगुजा टीम के बीच मैच खेला गया। जहां बिलासपुर की टीम विजेता रही। क्रिकेट बालिका 19 वर्ष के लिग मैच में रायपुर बनाम दुर्ग में रायपुर 117 रन से विजेता रही। वहीं सरगुजा बनाम बस्तर में सरगुजा संभाग 82 रन से विजेता रही और रायपुर बनाम बिलासपुर में रायपुर 29 रन से जीत दर्ज कर नाम किया। खो-खो में बिलासपुर ने बाजी मारी
खो-खो बालक 17 वर्ष के लिग मैच में सरगुजा और बिलासपुर के बीच मैच खेला गया। जिसमें बिलासपुर की टीम ने बाजी मार ली। वहीं वॉली बॉल बालक 14 वर्ष के लिग मैच में बिलासपुर और सरगुजा में बिलासपुर ने 2-1 से और बस्तर बनाम दुर्ग में बस्तर ने 2-0 से जीत अपने नाम किया। वॉली बॉल बालिका 14 वर्ष के लिग मैच में बिलासपुर बनाम रायपुर में बिलासपुर ने 2-0 से और दुर्ग बनाम सरगुजा में दुर्ग ने 2-0 से जीत अपने नाम किया। 5 से 8 अक्टूबर तक चलेगी प्रतियोगिता
रायगढ़ में रविवार को 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित इस राज्य स्तरीय खेल का विधिवत शुभारंभ राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की आराधना के साथ किया।
5 संभाग के 640 खिलाड़ी
इस संबंध में खेल प्रभारी जीवन नायक ने बताया कि प्रदेश के पांच संभाग रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा से चयनित 640 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं में 14 वर्षीय बालक व बालिका वर्ग में वॉलीबॉल, 14 से 19 वर्षीय बालक व बालिका वर्ग में सॉफ्टबॉल, 17 वर्षीय बालक व बालिका वर्ग में खो-खो और अंडर-19 बालिका वर्ग में क्रिकेट खेल शामिल है। यह आयोजन 8 अक्टूबर तक चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *