पहले शराब पिलाई, फिर दोस्त से मारपीट कर लूटा:ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर कराए, अंगूठी और चेन लूटे, आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में दोस्त को शराब पिलाकर उससे मारपीट कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने दोस्ती कर पीड़ित को पहले शराब पिलाई। इसके बाद अन्य दोस्त को बुलाकर उससे मारपीट और लूट की वारदात की।जवाहर नगर थाना पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने जवाहर नगर थाने में रिपोर्ट कराई थी। इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। टीम ने खोजबीन के बाद वारदात में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जंगल में ले जाकर मारपीट की, चांदी की अंगूठी और चेन लूटी
एडिशनल डीसीपी ईस्ट आशाराम चौधरी ने बताया कि 3 अक्टूबर को सौरभ शाक्य उर्फ छोटू (23) निवासी गांव धमकल मुरैना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें सौरभ शाक्य ने बताया था कि शाम को दोस्त राहुल कुमार ने ठेके से शराब ली। इसके बाद राहुल मुझे मोटर साइकिल पर बैठा कर जवाहर नगर के टीला नंबर-5 के पीछे जंगलों में ले गया। जहां राहुल और उसके सहयोगी ने मुझे शराब पिलाई। इसके बाद मारपीट की और ऑनलाइन ऐप से 3124 रुपए ट्रांसफर कर लिए। साथ ही चांदी की चेन व चांदी की अंगूठी भी ले ली। राहुल उस लड़के का नाम सन्नी बोल रहा था। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ये दोनों आरोपी टीला नम्बर 4 के रहने वाले हैं। इस पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। गठित टीम ने घटना का खुलासा करते हुए सन्नी डलेत (23) निवासी कच्ची बस्ती जवाहर नगर को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *