औदिच्य सेवक समाज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ:धार्मिक-खेलकूद से समाज एकजुट करने, प्रतिभा सम्मान पर जोर

औदिच्य धुलविया सेवक समाज की डूंगरपुर चौखला की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रविवार को गंगेश्वर महादेव मंदिर गामड़ी अहाड़ा में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य मेहमान सेवानिवृत्त एक्सईएन भरत पहाड़ थे, जिन्होंने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके दायित्व की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, महासचिव हरेकृष्ण शर्मा, कोषाध्यक्ष हरिप्रकाश शर्मा और सचिव घनश्याम भंडारी शामिल थे। महिला मंडल में लीना पहाड़ को अध्यक्ष, पूनम शर्मा को उपाध्यक्ष तथा कविता पहाड़ (हाउसिंग बोर्ड), मोनिका पहाड़ (न्यू कॉलोनी), पिंकी शर्मा (नवाडेरा), अंजली भंडारी (बिलड़ी) और नम्रता मकात (प्रतापनगर) को संयोजिका के रूप में शपथ दिलाई गई। नव नियुक्त पदाधिकारियों को समाज के बौद्धिक उन्नयन का दायित्व सौंपते हुए संस्कारों के साथ नियमावली का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया गया। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने और जल्द ही प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 आयोजित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डूंगरपुर शहर की एक क्रिकेट टीम का गठन किया गया, जो आगामी दिसंबर में उदयपुर में होने वाले क्रिकेट आयोजन के लिए तैयारी करेगी। शैलेंद्र भंडारी के नेतृत्व में यह टीम साप्ताहिक अभ्यास शुरू कर युवाओं को समाज से जोड़ने का प्रयास करेगी। वहीं, महिलाओं के लिए धार्मिक भजन गायन का कार्यक्रम हुआ, जिसमें लक्ष्मी सेवक ने अपने भजनों से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा और हरेकृष्ण शर्मा ने किया, जबकि प्रदीप शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *