सैनी समाज ने 150 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित:बीबीरानी के गांव पालपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

सैनी समाज बारह गांव सेवा समिति की ओर से रविवार को पालपुर की ढाणी बीबीरानी में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के 150 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर समिति के संरक्षक, सभी बारह गांवों के अध्यक्ष, इंजीनियर निरंजन लाल सैनी और सुरेंद्र सैनी सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रधान बालकिशन सैनी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्र कुमार सिंह भिवाड़ी ने शिरकत की। समारोह में प्रतिभाशाली छात्रों को माला पहनाकर, नगद पुरस्कार एवं माता सावित्रीबाई फुले तथा महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमाएं भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली से सुमेरसिंह सैनी, अलवर से इंजीनियर निरंजन लाल सैनी, नालंदा (बिहार) से डी.के. सैनी, शाहपुरा से गुड्डू सैनी, कोटपूतली से बबलू बबेरवाल और अलवर से लक्ष्मण खुराडिया ने समाज में शिक्षा और एकता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र खुराडिया (अलवर) ने किया। सभी अतिथियों का पारंपरिक साफा पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत-सम्मान किया गया। समारोह में समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें दीनदयाल सैनी (बावल), मित्रसेन सैनी (नांगल शाहनवाजपुर), सुमेर सैनी (धारूहेड़ा), रामप्रसाद सैनी (तिजारा), इंजीनियर तेजपाल सैनी, इंदरसिंह दहिया, सुभाष सैनी, रतनलाल सैनी (कोटकासिम), हरिसिंह सैनी, चंदू सैनी, रामानंद सैनी (भिवाड़ी), रतिराम सैनी (प्रधानाचार्य, खैरथल), एडवोकेट रामनिवास सैनी (अलवर), महेंद्र सैनी, मातादीन सैनी, रूपचंद सैनी, पीटीआई नरेश सैनी, एडवोकेट मुकेश सैनी और बलवंत सैनी प्रमुख रहे। समारोह के अंत में समिति के प्रधान किशनलाल सैनी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने आशा जताई कि यह सम्मान समारोह समाज के युवाओं में नई प्रेरणा जगाएगा और उन्हें उच्च उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *