कांगड़ा में ढाबे पर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार:नशे में गाली-गलौज कर रहा था, रोकने पर विवाद, धक्का लगने से नाली में गिरा

कांगड़ा जिले के चैतड़ू गांव में शनिवार देर शाम एक ढाबे पर हुए झगड़े के बाद 35 वर्षीय अजय कुमार की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी सरवण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ढाबे पर कुछ लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान अजय कुमार नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगा। आरोपी सरवण कुमार ने उन्हें ऐसा करने से रोका। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद सरवण ने अजय को धक्का दे दिया। धक्का लगने से अजय नाली में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान हुई मौत घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने घायल अजय को जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया। बाद में उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने ढाबा संचालक राज कुमार के बयान पर आरोपी सरवण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुका है। थाना प्रभारी उधम सिंह ने पुष्टि की कि शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। कांगड़ा जिले के चैतड़ू गांव में शनिवार देर शाम एक ढाबे पर हुए झगड़े के बाद एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चैतड़ू निवासी 35 वर्षीय अजय कुमार पुत्र मदन लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने 37 वर्षीय आरोपी सरवण कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, चैतड़ू के एक ढाबे पर कुछ लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान अजय कुमार नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगा। आरोपी सरवण कुमार ने उसे ऐसा करने से रोका। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद सरवण ने अजय को धक्का दे दिया। धक्का लगने से अजय नाली में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल अजय को जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया। वहां से उसे गंभीर हालत में डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ढाबा संचालक राज कुमार के बयान पर आरोपी सरवण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सरवण कुमार पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुका है। थाना प्रभारी उधम सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *