ब्यावर में ‘रोटी दिवस’ पर जरूरतमंदों को भोजन:एकम आसरा ट्रस्ट ने शहर के हर डेरे तक पहुंचाई रोटी, जीव-जंतुओं की भी सेवा

ब्यावर में एकम आसरा चेरिटेबल ट्रस्ट ने रविवार को ‘रोटी दिवस’ का आयोजन किया। इस अवसर पर ट्रस्ट की टीम ने शहर के विभिन्न डेरों में जाकर जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया। सुबह से ही स्टेशन रोड स्थित बिदाम देवी धर्मशाला में रोटियां पहुंचाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के प्रत्येक घर से लोग चार-चार रोटियां लेकर पहुंचे, जिससे इस आयोजन में व्यापक जनसहयोग देखने को मिला। ट्रस्ट की स्थापना के 10 वर्ष पूरे होने पर इस बार ‘रोटी दिवस’ को विशेष रूप से मनाया गया। मानव सेवा के साथ-साथ जीव-जंतुओं की सेवा भी की गई। गायों के लिए हरा चारा, पक्षियों के लिए मक्का, ज्वार और बाजरा, वानरों के लिए फल व रोटी, तथा मछलियों के लिए दाना व ब्रेड की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीसीमेंट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनारायण डाणी और शहरवासियों के सहयोग से हुआ। बिदामी देवी धर्मशाला से भोजन से भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये वाहन देलवाड़ा रोड, अजमेर रोड, सेंदड़ा रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों के डेरों पर पहुंचे, जहां जरूरतमंदों को बैठाकर भोजन परोसा गया।
ट्रस्ट का ध्येय – कोई भूखा न सोए “रोटी दिवस” का उद्देश्य यही रहा कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। इस पुनीत लक्ष्य के साथ एकम आसरा टीम ने पूरे शहर में भोजन वितरण किया। सैकड़ों लोगों ने निभाई सेवा की भूमिका इस अवसर पर सेवा देने वालों में आर. एन. डाणी, सतपाल सिंह सोनी, अनिल तुनगारिया, हरि गोपाल शर्मा, रोनक श्रीश्रीमाल, दुष्यंत देवड़ा, अभिलाष सांचौरा, कैलाश फुलवारी, विकी सेन, अजय सामरिया, जतिन आसवानी, विजय साहु, जितेन्द्र जैन, आकाश पालडिया, संजय घीया, बृजमोहन सोनी सहित अनेक सेवार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। महिला शक्ति की सहभागिता सराहनीय रोटी दिवस पर महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। रेणु, खुशबू, संगिता, पुष्पा देवी, रेणु शर्मा, शशिबाला सोलंकी, प्रियंका, सारिका, सीमा, ममता गुप्ता, सावित्री देवड़ा, कंचन, विधा, हेमा शर्मा, लक्ष्मी, रश्मि, रीना, पूजा, लक्ष्मी भारद्वाज, मोनिका गोयल, पिंकी जैन, सरोज अवंती, भारती, सीमा, सविता पाटनी, पुष्पलता, आरती बाई, शब्बीर बाई, मेघा बाई, तमन्ना बाई आदि का योगदान उल्लेखनीय रहा। संस्थाओं का सहयोग रहा प्रेरणास्रोत कार्यक्रम में बाबा रामदेव भंडारा समिति, लोकाशाह जैन नवयुवक मंडल, दिगंबर जैन समाज, उमेद शिखर परिवार, ब्यावर व्यापार संघ, नारी जन जागृति संगठन, केसरगंज महिला मंडल, सहेली क्लब, जीतो यूथ, ओस्तवाल मनियार फाउंडेशन, सर्वधर्म कबूतर दाना समिति सहित कई संस्थाओं ने सहयोग दिया। अंत में सतपाल सोनी और रौनक श्रीश्रीमाल ने एकम आसरा ट्रस्ट की ओर से सभी सेवार्थियों, मीडिया प्रतिनिधियों और नगरजनों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *