रीवा में पुलिस से बचने कार डिवाइडर से टकराई:हत्या का आरोपी सुमित फरार; दशहरे के दिन भी तेज गति से चला रहा था गाड़ी

रीवा में एक काली फॉर्च्यूनर कार चिरहुला कॉलोनी में क्षतिग्रस्त हालत में मिली। दरअसल, पुलिस फरार आरोपी सुमित सिंह का पीछा कर रही थी, लेकिन वह बचने के लिए इतनी तेज गति से भागा कि कार डिवाइडर में टकरा दी। पुलिस ने कार बरामद कर ली है, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार, आरोपी सुमित सिंह पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर है। बताया गया कि दशहरे के दिन भी सुमित सिंह ने तेज रफ्तार में पुलिस से बचने के लिए शहर की सड़कों पर तेज ड्राइविंग की थी। उस समय भी पुलिस ने पीछा किया था, लेकिन वह फरार हो गया था। बीती रात फिर वही घटना दोहराई गई। सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक काली फॉर्च्यूनर तेज रफ्तार में लोगों की जान जोखिम में डालते हुए घूम रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन चालक बेकाबू गति में भाग निकला। कुछ देर बाद चिरहुला मंदिर के पास गाड़ी क्षतिग्रस्त हालत में मिली। सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि आरोपी सुमित सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। वह पूर्व में भी हत्या का आरोपी रहा है। फिलहाल पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करने और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *