गोमांस तस्करी मामले में तीन और गिरफ्तार:मुख्य सप्लायर फरार, आरोपियों की संख्या बढ़ने के आसार

बालाघाट पुलिस ने गोमांस तस्करी मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 3 अक्टूबर को सरेखा ओवरब्रिज पर वारासिवनी निवासी सलमान शेख की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ के आधार पर की गई। सलमान शेख को महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के चंगेरा से गोमांस लाते हुए पकड़ा गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लालबर्रा निवासी मोहसीन खान, समीर हाजमी और अमोली निवासी जुबेर खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये तीनों सलमान शेख के साथी थे और गोमांस की सप्लाई में शामिल थे। कोतवाली थाना प्रभारी विजय राजपूत ने बताया कि आरोपी सलमान शेख महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के चंगेरा निवासी हैदर अली से गोमांस खरीदकर लाता था। हैदर अली फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि सलमान शेख अभी पुलिस रिमांड पर है, और उससे आगे की पूछताछ में इस मामले में अन्य आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश गौवंश प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *