बिलासपुर में सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग की:सर्वदलीय मंच ने राष्ट्रपति के नाम पर कलेक्टर को आवेदन दिया, बोले-बिना शर्त रिहा किया जाए

बिलासपुर में सर्वदलीय मंच ने लद्दाख के सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की रिहाई और उन पर लगे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की धारा हटाने की मांग राष्ट्रपति से की है। मंच की बैठक में 6 अक्टूबर को राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। बैठक में पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर की गिरफ्तारी की भी कड़ी निंदा की गई। नेताओं ने आरोप लगाया कि आदिवासी मुख्यमंत्री के शासनकाल में एक आदिवासी नेता के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है, तो आमजन की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं। जनसंगठनों के सर्वदलीय मंच की इस बैठक में कांग्रेस नेता राकेश शर्मा, अभय नारायण राय, नंदकुमार कश्यप, रवि बनर्जी, पवन शर्मा, एचडी पाइक, अधिवक्ता शौकत अली, मजहर खान, आसिफ भाभा, एसके जैन और डॉ. राही लल्लन सिंह सहित कई प्रमुख सदस्य शामिल थे। लद्दाख की समस्याओं पर बातचीत करने की भी मांग मंच ने वांगचुक की बिना शर्त रिहाई के साथ ही लद्दाख की समस्याओं पर सभी पक्षों से बातचीत करने की भी मांग की है। इस संबंध में भी राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में उल्लेख किया जाएगा। इसके अलावा सर्वदलीय मंच ने रेलवे क्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर पटाखा बाजार लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर को एक अलग ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *