अशोकनगर में पुलिस ने 80 हजार का गांजा जब्त किया:घर के पीछे उगाए पौधे, आरोपी गिरफ्तार; 8 किलो 664 ग्राम वजन मिला

अशोकनगर पुलिस ने अवैध गांजे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कचनार थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरिया कला में पुलिस ने एक आरोपी के घर के पीछे से 8 किलो 664 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 80,000 रुपए बताई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। रविवार को भादौन चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक सुनील पुरवैया को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खजूरिया कला निवासी करण पुत्र घनश्याम कुशवाह ने अपने मकान के पीछे बाड़े में अवैध रूप से गांजे के पौधे लगाए हुए हैं। इस सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया। 8 किलो 664 ग्राम गांजे के पौधे जब्त
मौके पर 50 वर्षीय आरोपी करण सिंह पुत्र घनश्याम कुशवाह को पकड़ा गया। उसके कब्जे से कुल 8 किलो 664 ग्राम गांजे के पौधे जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 80,000 रुपए है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कचनार उनि पूनम सेलर, चौकी प्रभारी भादौन उनि सुनील पुरवैया, सउनि लखन सिंह रघुवंशी, आरक्षक सुनील पाल और आरक्षक दिनेश बारेला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *