गाजियाबाद में वायुसेना डे 8 अक्टूबर को, तैयारी पूरी:3 दिन के लिए अलग अलग शहरों की 37 उड़ानें रद्द की गईं, शहर में डायवर्जन प्लान

वायुसेना दिवस 8 अक्टूबर को गाजियाबाद के हिंडन स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर मनाया जा रहा है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। वहीं सुरक्षा कारणों व रनवे को देखते हुए हिंडन एयरपोर्ट से अलग अलग शहरों की 37 उड़ानों को 3 दिन की लिए रद्द किया गया है। कल फुल ड्रेस रिहर्सल वायुसेना दिवस को लेकर 6 अक्टूबर सोमवार को फुलड्रेस रिहर्सल किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कहो चुकी हैं। सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। 8 अक्टूबर को मुख्य परेड होगी। इसके चलते तीन दिन हिंडन एयरपोर्ट से बेंगलुरु, चेन्नई, पटना, भुवनेश्वर और वाराणसी की उड़ानों को रद्द किया गया है। वाहनों का रहेगा डायवर्जन 8 अक्टूबर को यूपी गेट से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन तक वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान भी लागू किया जाएगा। वाहनों को डायवर्जन के लिए अलग अलग ड्यूटी लगाई गई हैं। 2021 के बाद वायुसेना दिवस गाजियाबाद में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी समेत कई वीआईपी मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आयोजन में शिरकत करेंगे। इनके अलावा कई वीआईपी भी शामिल हो सकते हैं। एयर स्पेश सिविल के लिए बंद कल सुबह 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 11 बजे तक एयर स्पेस हिंडन सिविल टर्मिनल के लिए बंद रहेगा। जहां उड़ानों को रद्द किया गया है। इसकी सूचना वायुसेना अधिकारियों ने पहले ही भेज दी थी। हिंडन से 4 कंपनियों की उड़ान मिलती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *