बास्केटबॉल स्टेट चैंपियनशिप में मेरठ मंडल पहुंचा क्वार्टर फाइनल में:चार दिवसीय प्रतियोगिता में 14 मंडल की टीम ने किया प्रतिभाग

मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में बास्केटबॉल सीनियर वर्ग महिला के ट्रायल का आयोजन किया गया। चार दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 14 मंडलों की टीम ने प्रतिभाग किया जिसमे पहले दिन 7 मैच का आयोजन किया गया। मेरठ मंडल के हुए 2 मैच
अलग अलग मंडलों से पहुंची टीमों के कुल 7 मुकाबलों में 2 मैच मेरठ मंडल की टीम के हुए जिनमें दोनों मेंं मेरठ की टीम ने विलय प्राप्त करते हुए पहले मैच में लखनऊ और दूसरे में आगरा मंउल की टीम को हराया। दोनों मुकाबलों में जीतने के बाद टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। खेल मनोरंजन नहीं भविष्य बनाने का जरिया
चैंपियनशिप के उदघाटन समारोह में पहुंची अर्जुन अवार्डी अलका तोमर ने कहा कि पहले लोगों की विचारधारा थी कि खेल केवल एक मनोरंजन का साधन है। हमारे खिलाड़ियों ने ये साबित कर दिया है कि यह भविष्य बनाने का भी सुनहरा अवसर है। आज के समय में खेल में महिलाओं की बढ़ती भागेदारी देखते हुए अपने देश की नारी शक्ति पर गर्व होता है। सरकार भी दे रही खेल को बढ़ावा
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची राज्यसभा सांसद गोरखपुर संगीता यादव ने बताया कि पहले महिलांए खेल में प्रतिभाग करने में हिचकिचाती थी। आज हमारी सरकार में जो खेल को बढ़ावा मिलता है उसमे महिलाओं की भागेदारी बढ़ी है। आने वाले समय में 2047 में जो विकसित भारत की कल्पना कर रहे हैं उसमे खेल की एक अहम भूमिका रहने वाली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *