आगरा में रंगोदय का भव्य आयोजन हुआ:नाटक और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शक मंत्रमुग्ध हुए

आगरा में रविवार को मिल्टन पब्लिक स्कूल में रंगोदय-2025 और 21वें अखिल भारतीय नाट्य एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक और डाइट प्राचार्य फिरोजाबाद बिजेंद्र कुमार ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस दौरान नाटक,लोक और शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियां के साथ समापन हुआ। स्वागत संस्था के सदस्य संजय चतुर्वेदी ने किया। अध्यक्षता महोत्सव के मुख्य संरक्षक और मिल्टन पब्लिक स्कूल के एमडी डॉ. राहुल राज ने की। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक निदेशक केशव प्रसाद सिंह संरक्षक डॉ. महेश धाकड़, अध्यक्ष पंकज सक्सैना भी मौजूद थे। उद्घाटन सत्र का संचालन कार्यकारी निदेशक अजय दुबे ने किया। नाट्य प्रतियोगिता का संचालन सचिव नीता तिवारी ने किया। उमा शंकर मिश्र, प्रमेंद्र पाल सिंह, सुधीर कुमार, अनीता परिहार आदि मौजूद रहे। अंग नाट्य मंच बरियारपुर (बिहार) के कलाकारों द्वारा लेखक बी. मातोंडकर के नाटक राई द स्टोन का मंचन किया गया। निर्देशन संजय कुमार ने किया। माध्यम संस्थान रंगमंडल प्रयागराज के कलाकारों ने केपी सक्सैना लिखित नाटक हड़प्पा हाउस का मंचन किया गया। निर्देशक डॉक्टर विनय श्रीवास्तव ने किया। ड्रामाटर्जी दिल्ली के कलाकारों ने सोफोक्लस लिखित नाटक ईडिपस का मंचन किया। निर्देशन सुनील चौहान थे। उत्तर दक्षिण कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के कलाकारों द्वारा बिजयदेन डेरा द्वारा लिखित नाटक चरणदास चोर का मंचन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *