हिमाचल में घरों में लगी आग:4 घर जलकर हुए राख; आसपास के मकानों को भी खतरा, घटना स्थल के लिए विधायक रवाना

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार के तांदी गांव में आज दोपहर बाद आग भड़क गई। इस अग्निकांड में 4 मकान जलकर राख हो गए, जबकि आसपास के दो अन्य मकानों पर भी खतरा बना हुआ है। इसमें गढ़पति शेषनाग का भंडार भी जल गया। दमकल विभाग की गाड़ी घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो दूसरे घर भी इसकी चपेट में आ सकते है। मौके पर मौजूद लोग आग को बुझाने में जुटे है। मगर लकड़ी के मकानों में आग तेजी से फैल रही है। बंजार विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक सुरेन्द्र शौरी भी घटना स्थल की ओर निकल गए है। आग कैसे लगी इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *