जबलपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा:भीटा गांव में ट्रक 11 केवी लाइन से टकराया; 2 की मौत, 10 से अधिक घायल

जबलपुर के भीटा गांव में रविवार की रात को एक बड़े हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए है। घटना उस दौरान हुई, जब बड़ी संख्या में लोग दुर्गा विसर्जन के लिए ट्रक में मां दुर्गा की प्रतिमा को लेकर नर्मदा नदी के गौरीघाट ले जा रहे थे। प्रतिमा जैसे ही ग्राम टेमर भीटा के पास पहुंची, तभी 11 केवी लाइन की चपेट में ट्रक आ गया। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने फौरन गंभीर रूप से झुलसे लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पातल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने इलाज के दौरान दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 10 से अधिक लोगों की हालत को गंभीर बताते हुए मेडिकल काॅलेज रेफर किया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक अशोक रोहाणी और गोरा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। भीटा गांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान 11 केवी लाइन से टकराया ट्रक जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात करीब 9 बजे टेमर भीटा से दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग डीजे की धुन पर नाचते हुए जा रहे थे। मां दुर्गा की प्रतिमा जैसे ही भीटा गांव के पास पहुंची, तभी ऊपर झूल रहा 11 केवी लाइन का तार ट्रक के संपर्क में आ गया, जिसके चलते ट्रक के ऊपर बैठे चिंटू विश्वकर्मा (24) और अखिलेश पटेल (27) की चपेट आ गई। तेज आवाज के साथ मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रतिमा को छोड़कर लोग इधर-उधर भागने लगे। गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण दोनों युवक ट्रक पर ही गिर गए। दोस्त उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक प्राइवेट नौकरी किया करते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *