लखनऊ के केजीएमयू मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप का मामला सामने आया है। BKT इलाके के रहने वाले अंकित मिश्रा बुरी तरह से फफककर रो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पापा को तीन बार अटैक आया। इसके बाद भागकर केजीएमयू पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस दौरान 1 घंटे तक डॉक्टर लॉरी में उनके पास तक भी नहीं गए। कहा कि यहां से लेकर जाओ। उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का नाम लेते हुए कहा कि इस तरह से किसी को तड़पाकर नहीं मारना चाहिए। बहुत तकलीफ हो रही है। मेरे पिता को बहुत कष्ट हो रहा है। आप मदद करिए पाठक सर। कुछ समझ में नहीं आ रहा है, क्या करना है। धक्का मारते हैं सब। डॉक्टर मना करते हैं। कहां लेकर जाएं? पापा को पेशाब लगा तो बोला नली डाल दीजिए। इस पर डॉक्टर बोले कि तुम खुद करा दो। दैनिक भास्कर ऐप ने समाचार को प्रमुखता से पब्लिश किया। खबर का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश ने KGMU कुलपति को जांच के आदेश दिए हैं। दूसरे विभाग के एचओडी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की रिपोर्ट 6 अक्टूबर तक में पेश करने को कहा है। इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात मेडिकल ऑफिसर और कर्मचारियों के व्यवहार की जांच का भी आदेश दिया है। वहीं अंकित मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डिप्टी सीएम का धन्यवाद दिया। लॉरी में आने के बाद मारपीट की गई अंकित मिश्रा रोते हुए मदद की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि लॉरी अस्पताल में आने के बाद उनके साथ में बदसलूकी और मारपीट की गई। बीकेटी थाना क्षेत्र के छठा मील के पास अंकित मिश्रा रहते हैं। उनके पिता रमाकांत मिश्रा को गुरुवार और शुक्रवार की देर रात तीसरा हार्ट अटैक पड़ा था, इससे 2 दिन पहले दूसरा अटैक भी पड़ा था। गुरुवार व शुक्रवार की देर रात तीसरा अटैक पड़ने पर बिठौली के पास IIM रोड पर स्थित SM हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने लॉरी के लिए रेफर कर दिया। देर रात वे दर्द से तड़प रहे पिता को लेकर लारी आए, जहां रात में 1 बजे कर्मचारी पिता को इमरजेंसी में लेकर जाते हैं और करीब एक घंटे तक वे अकेले ही इमरजेंसी में पड़े थे उन्हें कोई इलाज नहीं मिलता है। आरोप- डॉक्टर ने डांटकर भगा दिया अंकित मिश्रा का आरोप है कि मौके पर गौरव नाम के एक डॉक्टर थे, जिन्होंने ने पिता का कोई इलाज नहीं किया। पिता के इलाज में दिखाई जा रही लापरवाही की शिकायत लेकर पीड़ित जब डॉक्टर गौरव के पास गया । आरोप है डॉक्टर ने अभद्रता करते हुए बाहर भगा दिया और कहा कि ये अस्पताल किसी के बाप का नहीं है। पीड़ित ने कहा कि मौके पर डॉक्टर ने जबरन नशे का आरोप लगाकर कर्मचारियों से धक्का दिलवाकर बाहर भगा दिया। पीड़ित के अनुसार, रात भर यही हालात रहे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे ICU में एडमिट कर दिया और करीब 2 से 3 घंटे बाद मां का फोन आता है कि तुम्हारे पापा को दूसरे नॉर्मल वाले ICU में शिफ्ट कर दिया। वहीं, पीड़ित परिवार ने मामले में डिप्टी सीएम से कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि किसी पीड़ित के साथ में बदसलूकी न हो सके। ——————– इसे भी पढ़िए… डिप्टी सीएम के स्टाफ को इंस्पेक्टर ने पीटा : लखनऊ में क्राइम ब्रांच में तैनात है आरोपी; बेटों ने रॉड से मारा, बेटी से बदतमीजी की लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के स्टाफ को नशे में धुत क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ने पीट दिया। आरोपी ने बेटों के साथ मिलकर रवींद्र शुक्ला को अधमरा कर दिया। घटना गोमतीनगर विस्तार में उस वक्त हुई, जब रवींद्र कार से परिवार के साथ घर लौट रहे थे। रवींद्र उपमुख्यमंत्री के कार्यालय में तैनात हैं। मामला 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे का है। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने रवींद्र की कार को टक्कर मार दी। गुस्साए रवींद्र की आरोपी से कहासुनी हुई तो उसने कहा- आगे चलकर हिसाब कर लेंगे। इसके बाद वह कार लेकर चल दिया। रवींद्र ने उसका पीछा किया और उसके घर कौशलपुरी, खरगापुर पहुंच गए। (पूरी खबर पढ़िए)


