महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा में उमड़े शहरवासी:5149वीं जयंती पर निकाली गई यात्रा, शहर में विभिन्न स्थानों पर किया गया स्वागत

महाराजा अग्रसेन की 5149वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को श्रीअग्रवाल युवा संगठन के तत्वावधान में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। भव्य शोभायात्रा में शहर के विभिन्न जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। नाचते गाते हुए शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह अग्रसेन चौक से हुई। सुबह 8 बजे विधि विधान से हवन यज्ञ किया गया। मुख्य यजमान तरुण अग्रवाल और गार्गी अग्रवाल रहे। जिसके बाद 10 बजे से अभिनंदन समारोह शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके बाद शाम को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। समाज के लोगों को किया गया सम्मानित श्रीअग्रवाल युवा संगठन के तत्वावधान में धूमधाम से अग्रसेन जयंती का उत्सव मनाया गया। अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया श्रीअग्रसेन चौक परंपरागत तरीके से अभिनंदन समारोह हुआ। जिसका शुभारंभ प्रमुख अतिथि पूर्व न्यायाधीश सुधीर अग्रवाल जी, महापौर प्रशांत सिंहल ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल मौजूद रहे। वहीं अतिथि के तौर पर गाजियाबाद मेयर सुनीता दयाल अग्रवाल, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, डॉ राजीव अग्रवाल समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे। सभी ने अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर दीप जलाया, जिसके बाद समाज के गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। देवी देवताओं की झांकियां रही आकर्षण शोभायात्रा के दौरान 35 झांकियां, 12 बैंड और बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा शहर के माल गोदाम, रेलवे रोड, पत्थर बाजार, मामू भांजा, आगरा रोड, मदार गेट समेत विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। जहां लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शिव परिवार, राम परिवार, मां काली, बजरंग बली, राधा कृष्ण समेत विभिन्न मनमोहक सजीव झांकियां सजाई गई, जो लोगों के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बनी रही। लोग पूरी श्रद्धा के साथ शीष झ़ुकाते रहे। बड़ी संख्या में महिलाएं भी हुई शामिल शोभायात्रा के दौरान अग्रवाल समाज की महिलाओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समाज की महिलाएं पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुई और नाचते गाते हुए शोभायात्रा में मौजूद रही। नारी शक्ति की उपस्थिति में शोभायात्रा का कार्यक्रम और ज्यादा गरिमामयी बन गया। समाज के लोगों ने पूरी आस्था के साथ महाराजा अग्रसेन के सामने शीश झुकाया। बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद शोभायात्रा के दौरान प्रतीक गर्ग, ऋषभ गर्ग, प्रांजुल गर्ग, आशीष अग्रवाल, विकास अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, प्रांजुल अग्रवाल, सक्षम गोयल, विपिन, अक्षय, लव अग्रवाल, गौरव, सागर, ललित, शिखर, शुभम, विपिन, आकाश, भरत, अभय, तनिष्क, अंकुर, उमंग, गगन, प्रीतेश, अंकित, हर्ष, पुनीत, कल्पित, दिव्यांशु, सजल, अर्पित, अक्षय, यश मौजूद रहे। इनके साथ महिला मंच की संयोजिका राशि अग्रवाल, तनु गर्ग एवं रूपम अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *