कांकेर बीएड कॉलेज के पास तीन सूखे पेड़ से खतरा बना हुआ है। इसमें दो नीलगिरी पेड़ है। इसमें एक नीलगिरी का पेड़ बीएड कालेज के बिल्कुल सामने है, जो तीन वर्ष से पूरी तरह से सूखा हो गया है। एक सूखा पेड़ तो स्कूल हास्टल के अंदर है। इसको भी काटना जरूरी है। वहीं एक पेड़ चाय दुकान के पास है, जिसका तना खोखला हो गया है। जनहित में इन तीनों सूखे पेड़ को काटने की मांग काफी समय से की जा रही है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जनहित में इन सूखे पेड़ों को कटवाना चाहिए। – शिवनगर के धमेंद्र कुमार निर्मलकर की रिपोर्टर


