बोलेरो और बाइक में टक्कर, तीन युवक की मौत:एक का शव बोलेरो के बोनट पर पड़ा मिला, बाइक सवारों ने नहीं पहना था हेलमेट

लातेहार में बुधवार को सड़क हादसे में तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। घटना मनिका थाना क्षेत्र के एनएच-39 सड़क के डिग्री कॉलेज के पास हुई। हादसा बोलेरो व बाइक के आमने-सामने टक्कर होने से हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, एक बाइक सवार का शव बोलेरो के बोनट में पड़ा मिला। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। तीनों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच मानी जा रही है। हादसे के बाद ड्राइवर बोलेरो को मौके पर छोड़ भाग निकला। इधर, घटना के बाद बाइक सवार तीनों युवक को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉ. सुनील भगत ने इलाज किया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीनों की हुई मौत डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीनों युवक की मौत हो गई थी। तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था। इसलिए उनके सिर में अधिक चोट आई है। शरीर से काफी खून भी बह गया था। तीनों मृत युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव पोस्टमॉर्टम हाउस में रखा गया है। बाइक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार तीनों युवक की मौत हो गई है। किसी युवक की पहचान नहीं हो सकी है। सभी थानों में मृत युवकों के शव की फोटो को भेजकर पहचान की कोशिश की जा रही है। -दुल्लर चौड़े, थाना प्रभारी, लातेहार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *