सबलगढ़ में श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर पलटा, 2 की मौत:18 घायल; गंभीर हालत में 4 मुरैना जिला अस्पताल रेफर, कैला देवी से लौटते समय हादसा

मुरैना जिले के सबलगढ़ में कैला देवी मंदिर से लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हैं। घटना नंदापुरा के पास रविवार दोपहर लगभग 3 बजे हुई। मृतकों की पहचान रामपुर कलां निवासी संदीप धाकड़ की 23 वर्षीय पत्नी तुलसी बाई और महेंद्र धाकड़ की 11 वर्षीय बेटी संजना के रूप में हुई। वहीं घायलों को तत्काल सबलगढ़ सिविल अस्पताल लाया गया। घायलों की संख्या अधिक होने के कारण सिविल अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। इलाज करने के लिए रिटायर्ड डॉक्टर भी पहुंचे मरीजों के इलाज के लिए कई डॉक्टरों के अलावा रिटायर्ड डॉ. एम.पी. गुप्ता भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने आर.एन. शर्मा और डॉ. राजेश शर्मा के नेतृत्व में पैरामेडिकल स्टाफ के साथ मिलकर तेजी से इलाज शुरू किया। समय पर एक्सीडेंट की जानकारी मिलने से तुरंत स्टाफ बुलाया डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि पहले से एक्सीडेंट की जानकारी लगने के कारण अतिरिक्त डॉक्टर एवं स्टाफ को बुला लिया गया था। सभी घायलों का इलाज किया गया है। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों प्रीति (17), मिथिलेश (32), नीतू (28) और कम्मोदा (55) को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चारों रामपुर कलां और भरा कलां के रहने वाले हैं। अन्य घायलों में अंजलि, सावित्री, लक्ष्मी नारायण, उर्मिला, ममता, महेंद्र, सोनम, ज्योति, मंजू, राजेंद्र, जगदीश, पंकज (9 माह), शिवानी और कमलेश सहित कुल 18 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर पलटने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *