चाईबासा| एक टीम के नहीं आने के कारण सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मेसर्स देवका बाई बेलजी सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग मैच में रविवार को टाटा स्टील फाउंडेशन को पूरा 3 अंक दिया गया। टाटा स्टील फाउंडेशन का मुकाबला हॉस्टल एकेडमी टाटा कॉलेज के बीच खेला जाना था। लेकिन हॉस्टल एकेडमी टाटा कॉलेज की टीम नहीं पहुंची। 06 अक्टूबर को 3 बजे से एस. एस. ए जूनियर ब्वॉयज का मुकाबला अमला टोला फुटबॉल क्लब के बीच होगा।


