फाजिल्का के जलालाबाद में पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 14 हजार 500 नशीली गोलियां बरामद हुई है। ये कार्रवाई सिटी थाना पुलिस ने की है। पुलिस का कहना है की आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है l जिसे अब कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है l पुलिस अधिकारी अमरीक सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे l मुखबर खास ने सूचना दी कि आरोपी नशीली गोलियां बेचने का आदी है l जो आज भी दाना मंडी के नजदीक ग्राहकों का इंतजार कर रहा है l जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार किया है l जिसके कब्जे से पुलिस ने नशीली गोलियां बरामद की है l पकड़े गए आरोपी की पहचान छिंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी गांव टीवाना कलां के रूप में हुई है l पुलिस अधिकारी का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी नशा करने के साथ साथ बेचता भी है l जिसके चलते उनके द्वारा कार्रवाई की जा रही है l


