भास्कर न्यूज | गढ़वा मित्र मंडली सेवा समिति समाज सेवा का अनोखा उदाहरण पेश किया है। मित्र मंडली सेवा समिति गढ़वा के द्वारा लगातार 37वें सप्ताह सदर अस्पताल गढ़वा में जन्मे हुए बच्चों एवं मरीजों के बीच सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर नवजात शिशुओं के लिए दूध की बोतल, टोपी, मौजा एवं जैकेट वितरित किए गए। वहीं मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच चाय व ब्रेड बांटी गई। यह सेवा कार्य समिति द्वारा प्रत्येक रविवार को निरंतर रूप से किया जा रहा है। मौके पर समिति के लोगों ने कहा कि आने वाले समय में इससे भी बेहतर कार्य समाजहित में करने की योजना पर विचार चल रहा है। इसके अलावा किसी भी पर्व-त्योहार या अवसर पर समाज सेवा की आवश्यकता होगी, तो मित्र मंडली सेवा समिति हमेशा तत्पर रहेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से अजय आनंद, प्रभु गुप्ता, संतोष केसरी, सुनील गुप्ता, रवि केसरी, राजेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, आनंद केसरी, मोनू उपस्थित थे।


