गढ़वा : पीएलवी की दो सदस्यीय टीम अनाथ बच्चों के घर पहुंची, मदद का दिया भरोसा

गढ़वा | पीएलवी की दो सदस्यीय टीम अनाथ बच्चों के घर पहुंचे। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि गढ़वा प्रखंड के सहिजना मोहल्ला निवासी सुरेश मेहता की मृत्यु फरवरी में बाइक फिसल जाने के कारण नदी में गिरने से गई थी। वे अपने पीछे पत्नी प्रियंका देवी, दो पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ कर चले गए हैं। उनकी पत्नी प्रियंका कुंवर किसी तरह अपने बच्चों का लालन-पालन कर रही है। लोगों ने कहा कि इसकी सूचना मिलने के बाद पीएलवी के दो सदस्यीय टीम कृष्णानंद दुबे, अरविंद कुमार तिवारी ने विधवा के घर पहुंच कर घटना की जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर पीएलवी के सदस्यों ने कहा कि बच्चों के भरण पोषण, शिक्षा, चिकित्सा के लिए सरकार ने एक स्पॉन्सरशिप योजना चलाया है। उससे जोड़ने के लिए पीएलवी आपकी पूरी मदद करेंगे। ताकि तीनों अनाथ बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *