कोरबा| आदिवासी मछुआरा संघ ने बांगो बांध में प्रभावितों को मछली पकड़ने का अधिकार देने की मांग को लेकर 6 अक्टूबर को एसडीएम कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा का घेराव करने का निर्णय लिया है। संघ ने बांगो बांध में मत्स्य पालन के लिए जारी टेंडर को भी रद्द करने की मांग की है। इससे पूर्व शनिवार को मछुआरों ने बुका में नाव रैली भी निकली थी।


