बोकारो | जिले के सभी अंचलों के प्रत्येक हल्का कार्यालय में एक-एक दिन विशेष शिविर का आयोजन 6 अक्टूबर से शुरू होगा। जानकारी के अनुसार डीसी के जनता दरबार में ज्यादातर मामले दाखिल-खारिज, जमाबंदी में सुधार, भू-मापी एवं लगान रसीद जमा करने के समस्याओं के आने के बाद डीसी ने यह निर्देश जारी किया है। डीसी के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायत सचिवालय में एक-एक दिन का विशेष राजस्व शिविर लगेगा।


