पत्नी ने शिक्षक पति की मौत पर जताई हत्या की आशंका

सिटी रिपोर्टर | बोकारो गिरिडीह के खुखरा थाना क्षेत्र स्थित हरलाडीह निवासी बबीता देवी ने चास थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उसने अपने शिक्षक पति राजेश कुमार की मृत्यु के पश्चात हत्या की आशंका जाहिर की है। महिला ने बताया कि पति राजेश कुमार पिंड्राजोरा के पोखन्ना स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत थे। इसलिए वह पूरे परिवार के साथ चास स्थित शांति निकेतन गली में अजित कुमार देव के मकान में किराए पर रहते थे। दुर्गा पूजा में सभी अपने गांव गए हुए थे। वह 3 अक्टूबर को चास लौटे थे और रात करीब 9.40 बजे मेरी उनसे वीडियो कॉल में बात ​हुई थी। लेकिन चार अक्टूबर की सुबह मकान मालिक ने फोन कर बताया कि पति जमीन पर गिरा हुआ है और खिड़की से देखें तो एक पतला रस्सी गर्दन में फंसा हुआ है। यह खबर सुनते ही वह चास पहुंची तो मकान मालिक ने खिड़की से हाथ डालकर छिटकनी को खोला और कमरे में गए। जांच किए तो उनकी सांस नहीं चल रही थी। आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पति की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हुई है, ऐसे में उन्हें हत्या की आशंका है। फिलहाल चास पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *