विजय को झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य बनाए जाने पर दी बधाई

सिटी रिपोर्टर | बोकारो झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के सदस्य बनाए जाने पर विजय रजवार को कार्यकर्ताओं ने सम्मान समारोह आयोजित कर बधाई दी। कहा कि पार्टी हित में बेहतर काम करेंगे, ताकि पार्टी की सोच और सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंच सके। चास के कुरा मोड़ में झामुमो चास और चंदनकियारी प्रखंड कमेटी की ओर से उनका स्वागत किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता चास प्रखंड अध्यक्ष राम दयाल सिंह और संचालन सचिव मनोज महतो ने किया। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो चंदनकियारी प्रखंड अध्यक्ष कालीपद महतो, उमेश बास्के, सचिव, इस्लाम अंसारी, दुर्गा शर्मा, कलीम अंसारी, रूपलाल मांझी, दिनेश बेसरा, फिरोज अंसारी, मस्तान अंसारी, मनभुल महतो, संपूर्ण सोरेन आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *