रायपुर में नए साल में मर्डर, सिर पत्थर से कुचला:निर्माणाधीन घर के भीतर मिली लाश, पारिवारिक रंजिश में हत्या की आशंका

रायपुर में नए साल में एक व्यक्ति का सिर पत्थर से कुचलकर मर्डर हो गया है। व्यक्ति की लाश उसी के निर्माणाधीन घर के भीतर मिली है। पुलिस को शक है कि यह हत्या पारिवारिक रंजिश में हुई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में एक संदेही से पूछताछ कर रही हैं। यह पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। मुजगहन थाना प्रभारी आशीष राजपूत से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को करीब ढाई बजे एक निर्माणाधीन घर के अंदर लाश की सूचना मिली। मृतक का नाम राजकुमार शर्मा है। उम्र करीब 65 साल है। राजकुमार सेजबाहर स्थित घर से सुबह 10:30 बजे की करीब निकला था। वह कांदुल गांव में खुद का घर बनवा रहा है। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो घर वालों ने संपर्क किया। ईट-पत्थर से मारकर हत्या जब लोग निर्माणाधीन घर के अंदर घुसे तो उसकी लाश जमीन पर पड़ी हुई थी। आसपास ईट बिखरे हुए थे। किसी ने उसे पर ईट और पत्थर से हमला करके हत्या कर दी थी। पुलिस को मौका ए वारदात पर खून भी बिखरा हुआ मिला है। हत्या के पहले मृतक का किसी के साथ झड़प भी हुआ है। पारिवारिक रंजिश में हत्या का शक पुलिस ने मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या कैसे हुई है यह बात पूरी तरह साफ हो जाएगी। फिलहाल इस मामले में पुलिस को शक है कि पारिवारिक रंजिश में किसी करीबी व्यक्ति ने हत्या की है। पुलिस एक संदेही से पूछताछ कर रही है। नाले में भी मिली एक नाबालिग लड़की की लाश बुधवार को सुबह खमतराई थाने इलाके के नेशनल हाईवे से सटे एक नाले में नाबालिग लड़की की लाश मिली है। इस मामले में पुलिस को हत्या का शक है। फिलहाल लाश की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ हो पाएगी। इस मामले में खमतराई पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *