पाली | बोमादड़ा रोड के पास शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने के बाद एक युवक की मौत हो गई। शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। आरपीएफ के एएसआई रामलाल ने बताया कि युवक 25 से 30 साल का था। कपड़ों से 160 रुपए मिले। पहचान पत्र, मोबाइल नहीं मिला। लाइट ब्लैक जिंस और सफेद लाइनिंग का शर्ट पहने था । जोधपुर- काचीगुड़ा ट्रेन की चपेट से जबड़ा और हाथ कटकर अलग हो गया।


