भास्कर संवाददाता| पाली सीरवी किसान छात्रावास में सीरवी महिला विकास समिति की बैठक आयोजित की। सचिव मंजू परिहार ने गत 3 वर्षों में समिति की ओर से किए गए कार्यों की चर्चा की। अध्यक्ष मधु सिन्दरा ने सभी सदस्यों की ओर से सामाजिक कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। बैठक में अध्यक्ष मधु सिन्दरा, सचिव मंजू परिहार, महिला कार्यकारिणी एवं उपस्थित मातृशक्ति की सर्वसम्मति से सुशीला गहलोत को अध्यक्ष, अंकिता गहलोत को सचिव, चम्पा राठौड़ को कोषाध्यक्ष चुना। नवनिर्वाचित अध्यक्षा ने कहा कि आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा व्यक्त किया है। उसके अनुरूप आपके साथ सामाजिक कार्य, संस्कार,सुरक्षा एवं बालिका शिक्षा के लिए विशेष प्रयत्न किया जाएगा। इस अवसर पर गीता, निर्मला, कविता, प्रेम, प्रमिला, विमला, इंदू, मीरा, प्रेम, अनिता, विजया, नरिया और विमला आदि मातृशक्ति उपस्थित रही।


