राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जिले के खिलाड़ी

बोकारो | एसजीएफआई का राज्य स्तरीय खेलो झारखंड वुशू प्रतियोगिता में बोकारो के 13 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल रानीपोखर के 10 खिलाड़ी का चयन किया गया है। यह जानकारी बोकारो जिला वुशू संघ के सचिव खेदु गोराई ने दी। बताया कि बोकारो जिला वुशू टीम में कुल 13 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्कूल की अंडर-17 बालिका वर्ग में अमृता कुमारी, अंतरा कुमारी, पूजा कुमारी, कविता कुमारी, महक कुमारी, गीता कुमारी, केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा की आर्या, अंडर-19 बालिका में वीकेएम इंटर कॉलेज चास की मान्यता कुमारी, अंडर 17 बालक वर्ग में डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्कूल के शुभम कुमार, शुभम दास व गगन कुमार साहू, अंडर-19 बालक में अभय पांडे व करौली स्प्रिंगडेल स्कूल के सारांश कुमार का चयन किया गया है। प्राचार्य मुकेश कुमार ने बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *