बोकारो के रेलवे कर्मचारी का फंदे में लटका मिला शव

बोकारो | बोकारो रेलवे में कार्यरत टेक्नीशियन दुलार चंद मंडल (40) का शव रविवार की शाम बालीडीह पुलिस ने उनके आवास में फंदे पर लटका हुआ पाया। रेलवे कर्मी आवास संख्या डीएस-1/163 में रहता था और पुलिस के पहुंचने पर आवास में कोई परिजन नहीं मिला। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों को काफी दुर्गंध मिलने के बाद सूचना दी गई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और दरवाजा ​खोलकर अंदर घुसे तो उसे फंदे पर लटका हुआ पाया। पुलिस ने शव को नीचे उतारने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में रखी है। बताया कि इसकी मौत दो दिन पहले ही होनी जान पड़ती है। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि दो दिन पहले ही उसकी पत्नी झगड़ा करके पुरुलिया चली गई है। इसके बाद ही उसने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। तब तक के लिए पुलिस ने शव को बीजीएच के मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *