आरपीएससी भर्ती:1100 पशु चिकित्सकों की होगी भर्ती, यूटीबी पर 500 रखे जाएंगे

प्रदेश के 3000 पशु चिकित्सालयों में डॉक्टर्स की कमी जल्द पूरी होगी। सरकार ने 1100 नए वेटरनरी डॉक्टरों की भर्ती की तैयारी कर ली है। यह भर्ती आरपीएससी अप्रैल 2026 तक पूरा करेगी। अभी राज्य के पशु चिकित्सालयों में 1300 डॉक्टरों की कमी है। इसके अलावा पशुपालन विभाग यूटीबी यानी अर्जेंट टेंपरेरी बेसिस पर 500 और वेटरनरी डॉक्टरों को सेवा में लेगी। अभी बड़े शहरों के 98 पॉलीक्लिनिक सहित एक भी पशु चिकित्सालय में इमरजेंसी में एक भी डॉक्टर नहीं रहता। भास्कर ने 24 सितंबर को पॉलीक्लिनिकों के हालात पर खबर प्रकाशित की थी। पशुपालन विभाग के सचिव डॉ. समित शर्मा ने बताया कि डॉक्टरों की कमी की भी पूर्ति नई भर्ती से की जाएगी। साथ ही, विशेष परिस्थितियों के लिए भी टेंपरेरी बेसिस पर 500 और पशु चिकित्सकों रखे जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *