पंजाब के लुधियाना में पीएयू मैदान में चल रहे सरस मेले का आज तीसरा दिन है। बीती रात स्टार नाइट में पंजाबी सिंगर कुलविंदर बिल्ला ने खूब धमाल मचाई। बिल्ला ने गीत मेरा देस होवे पंजाब, लगदा तैयारी ओहदी हां दी है, मित्तरां दा नां चलदा, दुप्पट्टा तेरा सतरंग दा और सुच्चा सुरमा जैसे गीत गाए। जहां जिसे जगह मिली वहीं वह भंगड़ा डालता दिखा। गायक जवंदा की सेहतयाबी के लिए भी बिल्ला ने सभी से मोबाइल टार्च जलवाकर स्पोर्ट मांगा। पटाखों से आसमान गूंजता रहा। सरस मेले बीती रात खचाखच लोगों की भीड़ से भरा रहा। विभिन्न तरह के व्यंजन और झूलों का लोगों ने आंनद लिया। आज सिंगर बसंत कौर और परी पंधेर प्रस्तुति देंगे। मेले में लोगों का मिल रहा साथ
लुधियाना एडीसी अमरजीत बैंस ने बताया कि पहले दिन मेले में करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों की फुटफॉल दर्ज की गई, जबकि आज रविवार होने और गायक कुलविंदर बिल्ला की परफॉर्मेंस के चलते भीड़ और ज्यादा बढ़ी है। फूड स्टॉल्स पर लगी भीड़
एडीसी बैंस ने कहा कि लुधियाना वासियों ने इस मेले को दिल से अपनाया है। फूड स्टॉल्स पर लोगों का जोश देखने लायक है, हर स्टॉल पर भीड़ लगी हुई है। पंजाब के अलग-अलग स्वाद और राज्यों की खुशबू यहां घुल-मिल रही है। 9 दिनों तक चलने वाले इस सांस्कृतिक उत्सव में लोग अपने परिवारों समेत जरूर आएं, क्योंकि यह मेला सिर्फ खरीदारी का नहीं, बल्कि भारत की एकता, कला और संस्कृति का संगम है। स्टार नाइट की देखे तस्वीरें…


